सुरेश रैना ने गिरफ्तारी वाली घटना के बाद दी सफाई, कहा- 'नियमों का पता नहीं था, जो हुआ उसका अफसोस है'
Suresh Raina On Mumbai Nightclub Raid: मुंबई के एक क्लब में पार्टी करना पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 34 सेलिब्रेटियों को भारी पड़ गया क्योंकि इन सभी को मुंबई पुलिस ने नाईट कर्फ्यू और कोविड के नियमों को तोड़ने के जुर्म में अरेस्ट कर लिया था, हालांकि सबको पुलिस स्टेशन से ही बेल मिल गई लेकिन इस खबर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया, लोग सुबह से क्रिकेटर सुरेश रैना को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि जमानत मिलने के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी सफाई पेश की है।

'नियमों का पता नहीं था, जो हुआ उसका अफसोस है मुझे'
रैना ने अपने बयान में कहा है कि वो एक एड शूट के लिए मुंबई में थे, इस एड शूट के बाद उनके करीबी दोस्त ने उन्हें पास के मुंबई क्लब में डिनर के लिए आमंत्रित किया था, इसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन एड शूट करने में देर हो गई और उसके बाद उनका डिनर भी लेट हो गया, उन्हें सिटी के प्रोटोकॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जो कुछ भी हुआ वो अनजाने में हुआ, इस बात का उन्हें भी काफी अफसोस है।
Recommended Video

वो आगे ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे: सुरेश रैना
रैना ने कहा कि वो हमेशा से जिम्मेदार नागरिक रहे हैं, उन्हें हर नियम का पता है और वो हर नियम मानते भी हैं, और भविष्य में भी वो ऐसा करना जारी रखेंगे। सुरेश रैना ने कहा कि मुझे खुद इस बात का गहरा अफसोस है और वो आगे ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे, ऐसा वो वादा करते हैं।

सुरेश रैना समेत 34 लोगों पर केस दर्ज
गौरतलब है कि सुरेश रैना समेत 34 लोगों को कोविड नियमों को तोड़ते हुए भीड़ जमा करने और पार्टी करने को लेकर केस दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने इस साल अगस्त में ही अपने करीबी दोस्त महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद खुद के संन्यास का ऐलान करके चौंका दिया था। इसके बाद वो निजी कारणों की वजह से आइपीएल 2020 बीच में ही छोड़कर इंडिया आ गए थे। फिलहाल सुरेश रैना यूपी की तरफ से सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

क्या है पूरा मामला?
मुंबई पुलिस ने कल देर रात करीब तीन बजे एयरपोर्ट के पास स्थित ड्रेगन फ्लाई क्लब में रेड मारी थी। इस दौरान यहां लोग पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें सुरेश रैना , सिंगर गुरू रंधावा, सुजैन खान जैसी नामचीन हस्तियां शामिल थीं। पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें क्लब के सात कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी पर मामला दर्ज करने के बाद जमानत दे दी गई।
रात 11 बजे के बाद पार्टी पर बैन
क्लब के स्टाफ के अलावा जिन 27 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। उनमें 19 लोग दिल्ली और पंजाब के थे। जमानत मिलने के बाद मंगलवार को सुबह ही ये लोग दिल्ली और पंजाब के लिए लौट गए हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कोविड गाइडलाइन के तहत रात 11 बजे के बाद किसी भी तरह कि पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है।












Click it and Unblock the Notifications