मोदी के मंत्री ने की इंदिरा गांधी की तारिफ,बताया सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री बताया है। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में सुरेश प्रभु ने कहा कि अमेरिका के अभी तक कोई महिला राष्ट्रपति नहीं है। लेकिन हमारे पास राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर और प्रधानमंत्री जैसे पदों पर महिलाएं रही हैं।

प्रभु ने कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्रालय की खूबियों बखान करते हुए कहा कि रेलवे में भी अब तमाम महिलाएं काम कर रही हैं। महिलाओं को बेहतर कर्मचारी बताते हुए उन्होंने कहा रेलवे में करीब 1लाख महिला कर्मचारी हैं।
महिलाओं के काम के प्रति लगन की तारिफ करते हुए प्रभु ने कहा कि दुनियाभर में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने पुरूषों के लिए उदाहरण पेश किया है। उनके लिए उच्च प्रदर्शन मानक और क्षमता तय किया है।












Click it and Unblock the Notifications