Suresh Kalmadi Net Worth: नहीं रहे सुरेश कलमाड़ी, CWG की वजह से झेली थी बदनामी, जानें नेटवर्थ
Suresh Kalmadi Net Worth: पूर्व पुणे सांसद और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया, वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय खेल जगत के प्रशासक के तौर पर विख्यात कलमाड़ी को जितनी तारीफें मिली उतनी ही उन्हें बदनामी भी झेलनी पड़ी थी।
खासतौर पर साल 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में वे सुर्खियों में रहे क्योंकि इस दौरान उनका नाम घोटालों से जुड़ा और यहां तक कि उन्होंने 'घोटालों का खिलाड़ी' तक कहा गया था।

सुरेश कलमाड़ी की नेट वर्थ (Suresh Kalmadi Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट्स और चुनावी हलफनामों के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी की कुल संपत्ति लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है। हालांकि उनकी वास्तविक नेट वर्थ समय और कानूनी मामलों के चलते घटती-बढ़ती रही है। उनके पास पुणे और अन्य शहरों में अचल संपत्तियां (घर, फ्लैट, जमीन) थी, उनकी गिनती देश के रईस नेताओं में होती थी। सांसद के रूप में वेतन और भत्ते ही उनके आय के श्रोत रहे हैं। निवेश और रियल एस्टेट से भी वो कमाई करते थे।
भारतीय वायु सेना से भी जुड़े थे Suresh Kalmadi
1 मई 1944 में जन्मे कलमाड़ी ने महाराष्ट्र राज्य के पुणे में स्थित सेंट विन्सेंट हाई स्कूल में और उसके बाद पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में पढ़ाई की थी। साल 1960 में वे पुणे के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हो गए और 1964 में वे जोधपुर और इलाहाबाद में एयर फ़ोर्स फ्लाइंग कालेजों के साथ जुड़ गए थे। साल 1964-1972 के बीच उन्होंने भारतीय वायु सेना की भी सेवा की थी।
Suresh Kalmadi का राजनीतिक करियर
सुरेश कलमाड़ी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे 1982 में पहली बार पुणे से लोकसभा सांसद बने। इसके बाद वे 1984, 1996, 1998 और 2004 में भी इसी सीट से संसद पहुंचे। संसद सदस्य के रूप में उन्होंने शहरी विकास, युवा मामलों और खेल से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। पुणे के विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में उनका नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
एक नजर में Suresh Kalmadi का परिचय
- पूरा नाम: सुरेश केशनराव कलमाड़ी
- जन्म: 4 मई 1945, महाराष्ट्र
- पहचान: भारतीय राजनेता और खेल प्रशासक
- राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- सांसद: पुणे लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद रहे
- सरकारी पद: केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य
- खेल प्रशासन: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष
- महत्वपूर्ण भूमिका: 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख
- चर्चा का कारण: राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोप
- कुल मिलाकर: भारतीय राजनीति और खेल जगत का एक चर्चित और प्रभावशाली नाम












Click it and Unblock the Notifications