Suresh Kalmadi Death: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का कैसे हुआ निधन? कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में जुड़ा था नाम

Suresh Kalmadi Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का मंगलवार (6 जनवरी) को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके ऑफिस ने एक बयान जारी कर बताया कि उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा।

Suresh Kalmadi died

Who was Suresh Kalmadi? सुरेश कलमाड़ी कौन थे?

सुरेश कलमाड़ी भारत के एक जाने-माने नेता और खेलों से जुड़ी संस्थाओं के बड़े अधिकारी रहे हैं। वे केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं और काफी समय तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष पद पर रहे।

पुणे की राजनीति में दबदबा

वे पुणे के एक बड़े और लोकप्रिय नेता थे। पुणे की जनता ने उन्हें कई बार अपना सांसद (लोकसभा सदस्य) चुना। उन्होंने समाज के बीच रहकर कई अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं और देश में खेलों के कामकाज को संभालने में उनकी मुख्य भूमिका रही।

विवाद और जेल

साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) के दौरान उन पर भ्रष्टाचार और पैसों की हेराफेरी के आरोप लगे। इसके बाद उन पर केस चला और अप्रैल 2011 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से बाहर (निलंबित) कर दिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू हैं। साथ ही उनकी दो शादीशुदा बेटियां, एक दामाद और उनके पोते-पोतियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+