2018 से ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रही थीं सुरेखा सीकरी, 2019 में व्हीलचेयर पर बैठ कर लेने गई थीं नेशनल अवॉर्ड
2018 से ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रही थीं सुरेखा सीकरी, 2019 में व्हीलचेयर पर बैठ कर लेने गई थीं नेशनल अवॉर्ड
मुंबई, 16 जुलाई: हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। अभिनेत्री सुरेखा सीकरी 'दादीसा' के नाम से भी मशहूर थीं। टीवी के फेमस शो बालिक वधू में सुरेखा सीकरी ने 'दादीसा' का किरदार निभाया था। सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने कहा है कि वह कई महीनों से बीमार और अस्वस्थ थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। 2020 के पहले 2020 में भी सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुरेखा सीकरी तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) जीत चुकी हैं। सुरेखा सीकरी को 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' में शानदार अभिनय के लिए करियर का तीसरा नेशनल अवॉर्ड मिला था। उस वक्त भी उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब थी सुरेखा व्हीलचेयर पर बैठकर 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची थीं।

2018 में पहली बार सुरेखा सीकरी को आया था ब्रेन स्ट्रोक
सुरेखा सीकरी को पहली बार 2018 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। 2018 में सुरेखा सीकरी बाथरूम में अचानक गिर गई थीं। सिर में चोट लगने के बाद सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। सुरेखा सीकरी ने 2019 के एक इंटरव्यू में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था, ''दस महीने पहले मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और तब से मैं ठीक हो रही हूं। मैं महाबलेश्वर में शूटिंग के दौरान बाथरूम में अचानक नीचे गिर गई थी। मेरे सिर में चोट लग गई थी। मैं अपनी बीमारी के कारण काम नहीं कर पा रही हूं। डॉक्टर कहते हैं कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।''

2020 में भी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं 'दादीसा'
2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा सीकरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त मीडिया रिपोर्ट में ये कहा गया था कि सुरेखा सीकरी आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने उसका खंडन कर दिया था। सुरेखा के मैनेजर ने कहा था, ''यह (आर्थिक तंगी) गलत तरीके से मीडिया में उछाला गया है। सुरेखा जी की आर्थिक स्थिति सही है। उनके बेटे सहित परिवार वाले उनके साथ हैं। फिलहाल आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है। उनके कई शुभचिंतक, सहकर्मी और फिल्म निर्माता वित्तीय सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं।''

जब व्हीलचेयर पर बैठ कर नेशनल अवॉर्ड लेने गई थीं सुरेखा सीकरी
2019 में भी सुरेखा की तबीयत ठीक नहीं थी। यही वजह थी कि वह व्हीलचेयर पर बैठकर नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। सुरेखा सीकरी को 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटिगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था। जब सुरेखा व्हीलचेयर पर बैठकर राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची थीं तो उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। ये सुरेखा का तीसरा और आखिरी नेशनल अवॉर्ड था। आयुष्मान खुराना-स्टारर फिल्म बधाई हो में सुरेखा सीकरी के अभियन की काफी प्रशंसा हुई थी। ये करियर में उनके कमबैक के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन अपनी तबीयत की वजह से वह फिल्म बधाई हो के बाद एक्टिव होकर काम नहीं कर पाईं।

1978 में सुरेखा सीकरी ने की थी करियर की शुरुआत
सुरेखा सीकरी ने जनीतिक ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी से 1978 में अपने करियर की शरुआत की थी। सुरेखा सीकरी ने थिएटर से लेकर फिल्म और टेलीविजन में काम किया था। तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) में अपने अभियन के लिए सुरेखा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

उत्तर प्रदेश की थीं सुरेखा सीकरी
सुरेखा टीवी शो बालिका वधू में अपनी दादीसा के किरदार को लेकर काफी मशहूर हुई थीं। सुरेखा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक की थी। उन्होंने 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी जीता था। सुरेखा के पिता एयरफोर्स में थे और उनकी मां एक शिक्षिका थीं। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी और उनका एक बेटा राहुल सीकरी है।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Salman Khan का सपोर्ट मिलते ही क्यों पलटे Rajpal Yadav? सौरभ द्विवेदी पर कही ये बड़ी बात, नाराज होंगे भाईजान? -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई -
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने देखी Dhurandhar 2, फिर दिया ये Review, रणवीर सिंह पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications