सम्मान के लिये नरेन्द्र मोदी के प्रदेश में गे-लेस्बियन रैली

अठवा लाइंस कोर्ट बिल्डिंग से पीपलोद कारगिल चौक तक निकाली गई रैली में इस नारे पर जोर था कि जो नेता "गे कम्युनिटी" का ध्यान रखेगा, उसे ही समाज वोट देगा। रैली लेस्बियन गो बायो सेक्स्युअल एंड ट्रान्सजेन्डर कम्युनिटी की ओर से निकाली गई। इस रैली को देखने के लिये सामान्य लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।
समलैंगिक मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, नेपाल, अहमदाबाद, वड़ोदरा समेत देशभर से आए हुए थे। इस रैली के फाउंडर ट्रस्टी ने कहा कि ये रैली इसलिये निकाली गई है ताकि इस समुदाय के प्रति लोगों के दिलो-दिमाग में जो छवि है उसे बदली जा सके। रैली का मकसद यह था कि इस वर्ग को सामान्य कपल की तरह समाज में सम्मान मिले।












Click it and Unblock the Notifications