Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सजा बरकरार, बीजेपी ने किया पलटवार

Surat Court Verdict Against Rahul Gandhi Live Updates: गुजरात के सूरत सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा बरकरार रखी है। ऐसे में अब वो हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

rahul gandhi

Rahul Gandhi modi surname case: 'मोदी सरनेम' मामले में मिली सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात की सूरत अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। ऐसे में अब वो हाईकोर्ट जाएंगे।

आपको बता दें कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत की निचली अदालत ने बीते 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने भी उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी। पढ़िए, राहुल गांधी पर आने वाले कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Apr 20, 2023, 3:20 PM IST

हम ऊपरी अदालत में जाएंगे: सिद्धारमैया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि निचली अदालत में उनकी (राहुल गांधी) अर्जी खारिज हो गई है अब हम ऊपरी अदालत में जाएंगे।
Apr 20, 2023, 3:20 PM IST

बीजेपी का बयान

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज जो सूरत की कोर्ट का फैसला आया है, उससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। जिस पिछड़े वर्ग के लिए राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था, उन्हें गाली देने का काम किया था और ये सब करके गांधी परिवार को लगता था कि वो बचकर निकल जाएंगे, वह नहीं हो पाया है। कोर्ट का फैसला गांधी परिवार के मुंह पर तमाचा है। आज सूरत की कोर्ट से सिद्ध होता है कि कानून सबके लिए बराबर है।
Apr 20, 2023, 12:25 PM IST

मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमने पहले भी ऐसा कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) खुद को कानून से ऊपर मान लिया है। उन्हें विशेष दर्ज़ा क्यों नहीं दिया जा रहा है, ऐसा उनके कुछ लोग बोल रहे हैं। जब कोई व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर समझता है तो उसे लगता है कि मैंने कुछ गलती थोड़ी की है।
Apr 20, 2023, 11:39 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि कानून के तहत अभी भी हमारे पास जो भी विकल्प उपलब्ध हैं, हम उन सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।
Apr 20, 2023, 11:18 AM IST

कांग्रेस का कहना है कि वो अब इस मामले में हाईकोर्ट जाएगी।
Apr 20, 2023, 11:17 AM IST

सूरत सेशन कोर्ट में राहुल गांधी ने याचिका दायर कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
Apr 20, 2023, 11:09 AM IST

मोदी सरनेम विवाद में राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी याचिका आज फिर से खारिज हो गई।
Apr 20, 2023, 9:28 AM IST

वायनाड से सांसद थे राहुल गांधी

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव जीतकर सांसद बने थे राहुल गांधी, अयोग्य ठहराए जाने के बाद वायनाड में उपचुनाव को लेकर भी हो रही है चर्चा
Apr 20, 2023, 8:42 AM IST

मानहानि मामले में मिली थी 2 साल की सजा

23 मार्च को सूरत की निचली अदालत ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी मानते हुए सुनाई थी 2 साल की सजा, सजा के बाद राहुल गांधी को लोकसभा से भी घोषित किया गया अयोग्य
Apr 20, 2023, 8:38 AM IST

राहुल की याचिका पर आज फैसला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा गुजरात का सेशन कोर्ट, निचली अदालत से मानहानि मामले में मिली 2 साल की सजा को दी है राहुल गांधी ने चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+