रक्षा बंधन पर बहनों के लिए पीएम मोदी का गिफ्ट 'सुरक्षा बंधन'

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भाई-बहनों का सबसे बड़ा त्योहार राखी पर सरकार एक स्पेशल गिफ्ट लांच करने की योजना में है। जी हां रक्षा बंधन पर सरकार ने उपहार चैक तथा विशेष जमा जैसे अनूठे कार्यक्रमों के जरिये अपनी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को गति देने के लिये सुरक्षा बंधन अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।

 ‘Suraksha Bandhan’ drive around Rakhi festival to push social security

इस अभियान के जरिए गिफ्ट चेक और स्‍पेशल डिपॉजिट के जरिए अपने परिजनों को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सोशल सिक्‍युरिटी के तहत बीमा और पेंशन प्‍लान गिफ्ट करने का प्रावधान किया जा रहा है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस योजना के मुताबिक आगामी रक्षा बंधन त्योहार के मौके पर भागीदार बैंकों तथा बीमा कंपनियों द्वारा अगस्त-सितंबर के दौरान विशेष नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। रक्षा बंधन 29 अगस्त को है। वित्त मंत्रालय के अनुसार इसी प्रकार, 'सुरक्षा बंधन' अभियान के तहत लोगों को अपने प्रियजन को 'सामाजिक सुरक्षा' योजना उपहार देने को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कैसे खरीदा जा सकेगा यह गिफ्ट

इस अभियान को जीवन सुरक्षा गिफ्ट चेक के जरिए बल मिलेगा, जिसे महज 351 रुपए की कीमत पर बैंकों की ब्रांच से खरीदा जा सकता है। और इस गिफ्ट को प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के लिए एक साल के प्रीमियम के तौर पर जमा किया जा सकता है। 351 रुपए की खरीद कीमत में से 9 रुपए बैंक सर्विस चार्ज के रूप में अपने पास रख लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+