No Confidence Motion: ऐसी सरकार को कैसे रहने दिया जा सकता है', मणिपुर को लेकर सुप्रिया सुले हुईं हमलावर

Supriya Sule: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर के सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर का मामला केंद्र बनाम विपक्ष का नहीं है बल्कि यह मामला महिलाओं की गरिमा के बारे में है। ऐसी सरकार को कैसे जारी रहने दिया जा सकता है। केंद्र सरकार को रवैया बहुत ही अहंकारपूर्ण है। हर बार वे बात करते हैं, यह केवल भविष्य के बारे में होता है

सुप्रिया सुले ने कहा कि इंडिया गठबंधन भारतीय नागरिक के प्रतिनिधि है। एक सांसद एक नागरिक की भावनाओं की आवाज होता है। यह अविश्वास प्रस्ताव आज एक भारतीय नागरिक की सच्ची भावना है।

Supriya Sule

सुप्रिया सुले ने महंगाई पर उठाया सवाल
सुप्रिया सुले ने कहा कि सरकार 'नौ साल, नौ रत्न' का प्रचार अभियान चला रही है लेकिन इस सरकार का संघीय ढांचे में कोई विश्वास नहीं है। नौ राज्यों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने नौ साल में नौ बार चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराया है। उन्होंने कहा कि बहुत हो गई महंगाई की मार का नारा लगाने वालों को महंगाई की बिल्कुल परवाह नहीं है केवल टमाटर नहीं, केवल गैस नहीं, दूध, आलू, प्याज, चाय, दाल, तेल...कौन सी चीज है जिसकी कीमत नहीं बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+