Supriya Sule Net Worth: महाराष्ट्र के अमीर सांसदों में से एक हैं सुप्रिया सुले, पवार से कई गुना ज्यादा संपत्ति
Supriya Sule Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र बारामती की लोकसभा सासंद सुप्रिया सुले की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता हैं और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं। वर्तमान में सुप्रिया सुले बारामती लोकसभा सीट से सांसद हैं। सुप्रिया सुले इस सीट से पहले भी दो बार से सांसद रह चुकी हैं। बारामती लोकसभा सीट को एनसीपी परिवार का गढ़ माना जाता है।

सुप्रिया सुले ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी, जब वह पहली बार राज्यसभा सांसद बनी थीं। सुप्रिया सुले ने 2009 में चुनाव लड़ीं और लोकसभा सांसद बनीं। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बारामती से सुप्रिया सुले लड़ी और जीत गईं। सुप्रिया सुले 2014 से लोकसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
Supriya Sule Assets & Liabilities: सुप्रिया सुले की संपत्ति
- सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक सुप्रिया सुले के पास कुल 140.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें चल और अचल दोनों संपत्ति शामिल है।
- सुप्रिया सुले अपने पिता शरद पवार से कई गुना ज्यादा अमीर हैं। शरद पवार की संपत्ति लगभग 35 करोड़ रुपये है।

- सुप्रिया सुले की चल संपत्ति 118.33 करोड़ रुपये हैं। वहीं अचल संपत्ति में 16.7 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है और 1.77 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि है।
- सुप्रिया सुले अपने पास लगभग एक लाख रुपये कैश रखती हैं। सुप्रिया सुले पर 55 लाख रुपये की देनदारियां हैं।
- सुप्रिया सुले की संपत्ति 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त में 116.46 करोड़ रुपये थी, जो 2019 में 24 करोड़ रुपये बढ़कर 140 करोड़ हो गई थी।

- हलफनामे से पता चलता है कि सुप्रिया सुले के नाम पर कोई गाड़ी या कार नहीं है। शरद पवार के पास भी अपनी कोई वाहन नहीं है।
- सुप्रिया सुले के पास 1 करोड़ के डायमंड जूलरी और 52 लाख के सोने के गहने हैं। वहीं 2 लाख के चांदी के गहने हैं। इनके पति और बच्चों को मिलाकर इनके परिवार के पास 4 करोड़ से ज्यादा के डायमंड, सोने और चांदी के गहने हैं।












Click it and Unblock the Notifications