कौन हैं सुप्रिया भारद्वाज, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत पार्टी हाईकमान ने सुप्रिया भारद्वाज को राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। सुप्रिया के पास कम्युनिकेशन स्किल पर काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
कांग्रेस की नई राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुप्रिया भारद्वाज के पास डेढ दशक से अधिक तक मीडिया इंटस्ट्री में काम करने का अनुभव है। अपने 16 वर्ष के जर्नलिज्म के करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक के पर नियुक्ति को लेकर पवन खेड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की नई नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुप्रिया भारद्वाज पत्रकारिता के क्षेत्र में16 साल तक काम करने का अनुभव है।
इन मीडिया संस्थान में काम कर चुकी हैं सुप्रिया
सुप्रिया के पास मीडिया इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने नेटाइम्स ऑफ इंडिया के साथ काम किया है जी न्यूज, NewsX और TV9 भारतवर्ष में सुप्रिया में काम किया है। सुप्रिया की शिक्षा की बात करें तो उनके पास बीबीए और मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री है।
बता दें कि राधिका खेड़ा पिछले हफ्ते भाजपा में शामिल हो गईं। इससे पहले खेड़ा ने कांग्रेस इस्तीफा देते वक्त छत्तीसगढ़ में अपने साथ कथित दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाया था। राधिका खेड़ा ने दावा किया था कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications