आडवाणी सहित कई भाजपा नेताों पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर फोड़ा बाबरी बम
नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद विध्वंश का दंश एक बार फिर से भाजपा के शीर्ष नेताओं की मुसीबत बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती समेत 21 लोगों को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस सीबीआई और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को भेजा है। कोर्ट ने यह नोटिस हाजी महमूद की की याचिका पर सुनवाई करते हुए भेजा है। कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को 4 हफ्ते का समय दिया है।
गौरतलब है कि 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों को इस आरोप से मुक्त किये जाने के याचिका दायर की थी। इस याचिका में इन नेताओं पर बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने के लिए आपराधिक षडयंत्र को खत्म किये जाने की अपील की गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications