Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सुप्रीम कोर्ट में है मामला, अदालत करेगी फैसला', यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह

Wrestlers Protest Against WFI Brij Bhushan Singh: पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है। इसलिए हम विरोध करने फिर से यहां आए हैं।

WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह

Wrestlers Protest Against WFI Brij Bhushan Singh: पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिससे बीजेपी सांसद की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इस बीच अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा।

कुछ महीने पहले ही पदक विजेता पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक सहित मशहूर पहलवान शामिल थे। उन्होंने ब्रजभूषण सिंह पर शोषण के आरोप लगाए थे।

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से कहा कि अभी तक इस मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: पहलवानों के साथ धरना देंगे पूर्व राज्यपाल, सरकार को जमकर सुनाया | वनइंडिया हिंदी

    इस मामले में विनेश फोगट ने कहा कि 3 महीने हो गए और हमें न्याय नहीं मिला। हम फिर से विरोध करने को मजबूर हैं, न्याय के लिए हम विरोध कर रहे हैं। हमें आशा है कि न्याय मिलेगा। दुख की बात है कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

    पहलवानों की मांग है कि जबतक ब्रजभूषण सिंह गिरफ्तार नहीं हो जाते, वह अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। धरने पर बैठीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि दो दिन हो गए अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। कुल 7 महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज कराई है।

    बता दें कि कुश्ती महासंघ विवाद एक बार फिर गरमा गया है, जहां दिल्ली में पहलवानों ने अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब वो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गए हैं। वहां उन्होंने बृज भूषण के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

    मामले में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अभी शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया, मगर FIR नहीं हुई है। वो बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनके मंज पर सभी राजनीतिक पार्टियों का स्वागत है।

    यह भी पढ़ें Wrestler Girl: Amir Khan की मूवी देखने के बाद बेटी को बनाया पहलवान, बेटी ने मेडल जीत कर बढ़ाया मान

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+