Article 370 को हटाए जाने के खिलाफ याचिकाओं पर SC आज करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एसए बोबडे, अब्दुल नजीर की बेंचं इस मामले को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी इस आर्टिकल 370 को हटाए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी, उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए जम्मू कश्मीर जाने देने की अनुमति के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

sc

Recommended Video

    Ayodhya मामले में 'सुप्रीम' सुनवाई जारी,LIVE streaming पर SC ने पूछा-क्या ये संभव है |वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर दो बार जाने की कोशिश की है, लेकिन दोनों ही बार उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके अपने परिवार से मिलने के लिए अनुमति देने की अपील की है। जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मुखिया सज्जाद लोन ने भी घाटी में आर्टिकल 370 को हटाए जाने का विरोध किया है और उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है। लोन ने स्टेट रीऑर्गेनाइजेशन बिल का भी विरोध किया है।

    बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद इसके खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट आज 8 याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। राज्यसभा सांसद और एमडीएमके के संस्थापक वाइको ने भी इसके खिलाफ याचिका दायर की है, उनकी याचिका पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को कोर्ट में पेश किया जाए, जिन्हें कई दिनों से नजरबंद कर के रखा गया है। सीताराम येचुरी ने भी इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। शीर्ष अदालत आज इन तमाम याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+