अपने खिलाफ दायर FIR को अर्नब गोस्वामी ने SC में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने जिस तरह से पालघर मामले व सोनिया गांधी पर टिप्पणी की थी, उसके बाद कांग्रेस की ओर से अलग-अलग कई एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद अर्नब गोस्वामी ने इन तमाम एफआईआर को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन तमाम याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इन याचिकाओं पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच करेगी, जिसमे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह शामिल हैं। यह सुनवाई आज सुबह 10.30 बजे होगी।

arnab goswami

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के चलते नागपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने पालघर लिंचिंग घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, इस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीसीपी विनीता साहू ने कहा कि गोस्वामी के खिलाफ सेक्शन 117, 120 बी, 153 ए, 153 बी, 295 ए, 290 ए, 500, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी एक केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस की ओर से कई मामले दर्ज कराए गए हैं।

बता दें कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि जब वो मुंबई में ऑफिस से घर लौट रहे थे तो मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया। अर्नब ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ ऑफिस से घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार दो गुंडों ने हमला किया। हमलावरों ने खिड़की तोड़ने की कोशिश की, ये कांग्रेस के गुंडे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+