सुप्रीम कोर्ट ने वाट्सऐप डाटा की प्राइवेसी को लेकर फेसबुक और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने वाट्सऐप डाटा की प्राइवेसी को लेकर केंद्र सरकार और फेसबुक दोनों से जवाब मांगा है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वाट्सऐप डाटा की प्राइवेसी को लेकर केंद्र सरकार और फेसबुक दोनों से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में इस बावत एक याचिका दाखिल की गई है कि फेसबुक और वाट्सऐप अपने 15.7 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लघंन कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि फेसबुक और वॉटसऐप भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि फेसबुक और वाट्सऐप जो भी सर्विस प्रदान कर रहे हैं, उसे पब्लिक यूटिलिटी सर्विस की तरह समझा जाना चाहिए।

साथ ही केंद्र सरकार को भी पब्लिक यूटिलिटी सर्विस को ध्यान में रखकर इन डोमेन में उपस्थित लोगों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा करे। याचिका में यह भी कहा गया है कि फेसबुक और वॉटसऐप को टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए। अगर ये यूजर्स की जानकारी को इधर से उधर कर रही हैं तो इनके लाइसेंस को भी रद्द किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार, ट्राई, फेसबुक से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications