मीडिया ट्रायल न्याय प्रशासन को करता है प्रभावित, केंद्र पुलिस ब्रीफिंग पर तैयार करे मैनुअल: SC

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को आपराधिक मामलों में पुलिस द्वारा मीडिया ब्रीफिंग के लिए मैनुअल तैयार करने पर एक महीने में गृह मंत्रालय को सुझाव देने का भी निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गृह मंत्रालय को आपराधिक मामलों के बारे में पुलिसकर्मियों द्वारा मीडिया ब्रीफिंग पर एक व्यापक मैनुअल तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग से लोगों में यह संदेह पैदा होता है कि उस व्यक्ति ने अपराध किया है, मीडिया रिपोर्टें पीड़ित की निजता का भी उल्लंघन कर सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को आपराधिक मामलों में पुलिस द्वारा मीडिया ब्रीफिंग के लिए मैनुअल तैयार करने पर एक महीने में गृह मंत्रालय को सुझाव देने का भी निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि सभी डीजीपी एक महीने में दिशानिर्देशों के लिए अपने सुझाव गृह मंत्रालय को बताएं। इसके लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सुझाव भी लिए जा सकते हैं। अब मामले में अगली सुनवाई 2024 जनवरी में होगी। कोर्ट उन मीडिया ब्रीफिंग के संचालन में पुलिस द्वारा अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों के संबंध में एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जहां जांच जारी है।

Supreme Court

अदालत ने कहा कि न्याय प्रशासन 'मीडिया ट्रायल' से प्रभावित होता है। यह तय करने की आवश्यकता है कि किस चरण में (जांच के) विवरण का खुलासा किया जाना चाहिए। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि इसमें पीड़ित और आरोपी के हित शामिल हैं। इसमें जनता का हित भी शामिल है। बड़े पैमाने पर...अपराध से संबंधित मामलों पर मीडिया रिपोर्ट में सार्वजनिक हित के कई पहलू शामिल होते हैं।

कोर्ट ने तर्क दिया कि बुनियादी स्तर पर... भाषण और अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार सीधे तौर पर मीडिया के विचारों और समाचारों को चित्रित करने और प्रसारित करने के अधिकार दोनों के संदर्भ में शामिल है। लेकिन, हमें 'मीडिया ट्रायल' की अनुमति नहीं देनी चाहिए। लोगों को यह अधिकार है कि जानकारी तक पहुंचें। लेकिन, अगर जांच के दौरान महत्वपूर्ण सबूत सामने आते हैं, तो जांच भी प्रभावित हो सकती है।

कोर्ट ने पूछा कि मीडिया ब्रीफिंग के लिए पुलिस को कैसे प्रशिक्षित किया जाना चाहिए? भारत सरकार ने हमारे 2014 के निर्देश के संबंध में क्या कदम उठाए हैं? वरिष्ठ वकील, एमिकस क्यूरी, गोपाल शंकरनारायण ने आरुषि मामले से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया और सहमति व्यक्त की। कहा कि हम मीडिया को रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक सकते, लेकिन पुलिस को संवेदनशील होने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+