SC ने दिया मोदी सरकार को करारा झटका, अरुणाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश में बनी कलीखो पुल की सरकार को असंवैधानिक करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की सरकार को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है।

इस ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर 2015 की स्थिति बहाल करने का आदेश दिया। आपको बताते चलें कि उस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और नबाम तुकी सीएम थे।कोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल का समय से पहले विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला और उसकी पूरी प्रक्रिया असंवैधानिक थी। साथ ही स्पीकर को हटाना भी असंवैधानिक था।












Click it and Unblock the Notifications