बीसीसीआई को 'सुप्रीम' झटका, मुदगल बने एसआईटी प्रमुख

कोर्ट ने मुदगल से इस एसआइटी प्रमुख की जिम्मेदारी निभाने को लेकर जवाब मांगा था कि क्या वो इस मामले की जांच के लिए तैयार हैं, जिस पर उन्होंने सहमति जता दी है। बीसीसीआई को एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दे दिया है। बीसीसीआई को मुदगल पैनल से पहले भी आपत्ति रह चुकी है। ऐसे में अब बीसीसीआई के लिए एक बार फिर से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पूर्व बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन समेत आईपीएल फिक्सिंग मामले में लिप्त अन्य 12 खिलाडि़यों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि आईपीएल फिक्सिंग मामले में जाचं के लिए सीबीआई उपयुक्त नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications