पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 हफ्ते के लिए गिरफ्तारी पर लगी रोक

नई दिल्ली, दिसंबर 15। पोर्नोग्राफी केस में जांच का सामना कर रहे बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्र को फिलहाल गिरफ्तारी से संरक्षण दे दिया है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है और वो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। शीर्ष अदालत ने मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्राथमिकी के संबंध में राज्य सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। इससे साफ है 4 हफ्ते तक राज कुंद्रा की गिरफ्तारी नहीं हो सकेगी।

Recommended Video

    Pornography case: SC से Raj Kundra को मिली बड़ी राहत, 4 हफ्ते गिरफ्तारी पर लगी रोक | वनइंडिया हिंदी
    Raj Kundra

    महाराष्ट्र सरकार को कोर्ट ने भेजा नोटिस

    बुधवार को जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत खारिज करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को इस साल जुलाई में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 2 महीने बाद सितंबर में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा पर सोशल मीडिया ऐप के जरिए अश्लील वीडियो शेयर करने का आरोप लगा है।

    जुलाई में गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा

    सुप्रीम कोर्ट के नोटिस में कहा गया है कि चार सप्ताह में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जब तक जवाब नहीं आता तब तक याचिकाकर्ता के किलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि कुंद्रा पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसके तहत उन्हें इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। कई बार जमानत अर्जी दाखिल करने के बावजूद उन्हें सितंबर में जमानत मिल गई थी।

    अब राज कुंद्रा पर फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी डर के चलते कुंद्रा ने पहले सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन वो अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। हाईकोर्ट ने 25 नवंबर को राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+