सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को दो हफ्ते के अंदर पेश होने को कहा, 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
नई दिल्ली। कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी माल्या को पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय आखिरी बार दिया है। कोर्ट ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उल्लंघन को लेकर खुद या वकील के जरिये 24 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर माल्या पेशी में नाकाम रहे तो हम इस मामले को तार्किक निष्कर्ष तक लेकर जाएंगे।

Recommended Video
बता दें कि विजय माल्या फिलहाल ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रह रहा है। विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, लंदन में स्थित माल्या के घर पर कर्जदाता पहुंच रहे हैं, जिनसे माल्या ने कर्जा लिया था। ब्रिटेन की एक अदालत ने कहा था कि अगर बैंक के कर्ज को विजय माल्या चुका नहीं पाता है तो बैंक उनकी उच्च कीमत वाली संपत्ति पर कब्जा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications