सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 और नए जज, SC के कुल न्यायाधीशों की संख्या 34 हुई
जस्टिस राजेश बिंदल जोकि मौजूदा समय में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे वह सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए हैं। वहीं गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट को दो और नए जज मिल गए हैं। पिछले हफ्ते पांच जजों की नियुक्ति की गई थी। केंद्र सरकार ने दो और हाई कोर्ट के जजों को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई ङै। जस्टिस राजेश बिंदल जोकि मौजूदा समय में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे वह सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए हैं। वहीं गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। भारतीय संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार देश के राष्ट्रपति पांच हाई कोर्ट के जज को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है।
कानून मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, भारत के संविधान के प्रावधान के अनुरूप माननीय राष्ट्रपति जी ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट के जज के पद पर नियुक्त किया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल, गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार। बता दें कि 31 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन लोगों के नाम की सिफारिश की थी। कॉलेजियम के मुखिया सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हैं। उन्होंने पिछले साल 13 दिसंबर को पांच जजों के नाम को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की थी। लेकिन दो महीने के बाद केंद्र की ओर से इन लोगों के नाम पर मुहर लगाई गई
राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार, पटना हाई कोर्ट के जज एहसानुद्दीन अमानुल्लाह, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज मनोज मिश्रा ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ ली है। कॉलेजियम सिस्टम की बात करें तो इसमे शीर्ष जज होते हैं जो उच्च अदालतों में जजों की नियुक्ति का सुझाव देते हैं। इस प्रक्रिया को लेकर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट के बीच ठनी रहती है। कानून मंत्री किरन रिजिजू ने कई बार इस सिस्टम के खिलाफ बयान दिया है। जबकि कोर्ट की ओर से हमेशा इसका बराबरी से जवाब दिया गया और दोनों ही पक्षों में तीखी बयानबाजी देखने को मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications