कांवड़ियों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

नई दिल्ली। हाल ही के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ियों की गुंडागर्दी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि, वह कानून को हाथ में लेने वाले कांवड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को कांवड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, जो कांवड़िए संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कानून को हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। बता दें कि शुकवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने देश भर में कंवड़ियों के कारण कानून और व्यवस्था की समस्या के मुद्दे को उठाया।

केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से आशांति के समाधान को लेकर सुझाव मांगे थे

केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से आशांति के समाधान को लेकर सुझाव मांगे थे

सरकार के शीर्ष वकील ने कहा कि कांवड़िए वाहनों को उलट रहे हैं और पुलिस बस खड़े होकर देख रही है। केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से आशांति के समाधान को लेकर सुझाव मांगे थे। एजी से सहमत जस्टिस चंद्रचूड ने कहा कि, कांवडिए वाराणसी और इलाहाबाद में राजमार्गों को अवरुद्ध कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को उन कांवड़ियों के खिलाफ कार्य करने का भी निर्देश दिया जो बर्बरता में शामिल थे और जिन्होंने कानून को अपने हाथों में लिया था। कोर्ट में इस मामले पर सरकार के रुख पर बहस हुई है। राजनीतिक टिप्पणीकारों का मानना है कि सरकार धर्म और भक्ति के नाम पर गुंडागर्दी को इजाजत दे रही है।

सुप्रीम कोर्ट में उठा मोती नगर वाला मामला

सुप्रीम कोर्ट में उठा मोती नगर वाला मामला

इसके आलावा ए-जी ने सुप्रीम कोर्ट से सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन और रैलियों के लिए दिशानिर्देश जारी करने का भी आग्रह किया है। शीर्ष अदालत में 7 अगस्त को दिल्ली के मोती नगर कांवड़ियों द्वारा मचाए गए उपद्रव का मामला भी उठाया गया। उधर दिल्ली पुलिस ने मोती नगर इलाके में कांवड़ियों द्वारा एक कार पर हमला किए जाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ बिल्ला (26) के पर तौर पर हुई है । आऱोपी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक राहुल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह चोरी के एक मामले में जमानत पर बाहर है और छह-सात महीने जेल में बिता चुका है।

दिल्ली के बाद यूपी में कांवड़ियों ने मचाया आतंक

दिल्ली के बाद यूपी में कांवड़ियों ने मचाया आतंक

वहीं कल कांवडियों के आतंक की देश भर से कई घटनाएं सामने आईं। गुरुवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में भी कांवड़‍ियों ने कार के छूकर निकलने पर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। इस तोड़फोड़ में कार यात्री घायल हो गए। इससे पहले यूपी के बुलंदशहर में कांवड़ियों ने एक कार पर हमला बोल दिया था। यह कार एक महिला चला रही थी जिसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उन्‍होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और पुलिस की कार को डंडे बरसाकर नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पुलिस भी लाचार नजर आई। घटना 7 अगस्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+