NEET PG: मेडिकल पीजी की सीटों को भरने के लिए नहीं होगी कोई स्पेशल काउंसलिंग, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
NEET PG: मेडिकल पीजी की सीटों को भरने के लिए नहीं होगी कोई स्पेशल काउंसलिंग, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
नई दिल्ली, 10 जून: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी की सीटों को भरने के लिए स्पेशल काउंसलिंग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यानी अब मेडिकल पीजी की सीटों को भरने के लिए कोई स्पेशल काउंसलिंगस नहीं होगी। कोर्ट ने नीट-पीजी-21 में 1,456 सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे वेकैंसी राउंड की काउंसलिंग की मांग को खारिज कर दी है।
Recommended Video
NEET PG: SC ने Special Counseling कराने की मांग को किया खार्जी, जानिए मामला | वनइंडिया हिंदी | *News

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी की सीटों को भरने के लिए स्पेशल काउंसलिंग की मांग वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अब राहत देने से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications