'महाकाल शिवलिंग पर RO Water से किया जाए अभिषेक' - सुप्रीम कोर्ट

महाकाल शिवलिंग पर चढ़ावे से शिवलिंग का आकार छोटा (क्षरण ) होने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने अहम फैसला सुनते हुए कहा कि एक श्रद्धालु अब आधा लीटर जल ही अभिषेक कर सकेगा, वहीं एक श्रद्धालु सवा लीटर पंचामृत चढ़ा सकेगा।

Recommended Video

    Ujjain Mahakal Temple: SC orders only RO water for Jal Abhishek | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाकाल शिवलिंग पर चढ़ावे से शिवलिंग का आकार छोटा (क्षरण) होने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने अहम फैसला सुनते हुए कहा कि एक श्रद्धालु अब 1/2 लीटर जल ही अभिषेक कर सकेगा, वहीं एक श्रद्धालु सवा लीटर पंचामृत चढ़ा सकेगा। आरती के बाद शिलविंग को सूती कपड़े से ढके जाने का आदेश भी कोर्ट ने दिया। इस आदेश पर किसी तरह की आपत्ति के लिए कोर्ट ने दूसरे पक्ष क 15 दिन का वक्त दिया है। इसको लेकर कोर्ट के आदेश से बनी विशेषज्ञों की समिति ज्योतिर्लिंग की जांच कर चुकी है। कोर्ट की तरफ से बनाई गई कमिटी ने बताया है कि पूजा के दौरान महाकाल को चढ़ाई जा रही कुछ चीजों से शिवलिंग को नुकसान हो रहा है। कमेटी की सिफारिशों के बाद कोर्ट ने फैसला दिया है।

    supreme court decision on ujjain mahakal jyotirling aarti

    आपको बता दें कि महाकाल की पूजा के लिए सुबह पंचामृत से अभिषेक होता है। फिर जलाभिषेक और भस्म आरती। रात तक 4 बार अभिषेक होता है। श्रद्धालु दिनभर में कई बार पंचामृत चढ़ाते हैं। भांग से श्रृंगार होता है।

    कमेटी ने जो सिफारिश की है उनमें मुख्य रूप से, पुजारियों के अलावा बाकी लोगों को गर्भ गृह में न जाने दिया जाने और ऐसा ना कर पाने में लोगों की संख्या सीमित कर देने की है। वहीं पूरा दिन ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने से नुकसान पहुंच सकता है. इसे सीमित किया जाए। दूध और दूध से बनी चीजों, घी और शहद का सिर्फ प्रतीकात्मक इस्तेमाल हो। शिवलिंग पर गुड़, शक्कर जैसी चीजों का लेप न लगाया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+