जल्द से जल्द होगी बाबरी-रामजन्मभूमि विवाद की सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट
बाबरी-रामजन्मभूमि विवाद के मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। बाबरी-रामजन्मभूमि विवाद के मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस मामले की सुनवाई करने के लिए इसे लिस्ट करेगी।

स्वामी ने कोर्ट में की थी याचिका दायर
बाबरी-रामजन्मभूमि विवाद पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में याचिका दायर करके अपील की थी कि इस मामले को अविलंब सुनवाई की अपील की थी। स्वामी ने अपनी इस याचिका में मुख्य मामले को भी कोर्ट के समक्ष रखा था, जिसपर उन्होंने कोर्ट सुनवाई की मांग की थी।
जल्द करेंगे मामला लिस्ट
सुप्रीम कोर्ट की बेंच जिसमें सीजेआई जेएस खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सिंह शामिल हैं, इन्होंने याचिका पर सुनवाई करते हुए खहा कि वह इस मामले को जल्द सुनवाई करने के लिए लिस्ट करेंगे। बेंच ने कहा कि इस याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि हम जल्द ही इस मामले की सुनवाई करने के लिए लिस्ट करेंगे।
7 साल से लंबित है मामला
आपको बता दें कि यह मामला विवादित स्थल पर अधिकार को लेकर है। बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि के बीच 2.7 एकड़ जमीन को लेकर दो समुदायों में मालिकाना हक को लेकर लड़ाई चल रही है। यह मामला पिछले कई सालों से कोर्ट में लंबित है। याचिका में कहा गया है कि यह मामला कोर्ट में 2010 से लंबित है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लाया गया था, लेकिन तब से यह मामला यहां लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications