कोरोना का असर: 7 जनवरी से पूरी तरह से वर्चुअल मोड में होगी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

कोरोना का असर: 7 जनवरी से पूरी तरह से वर्चुअल मोड में होगी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

नई दिल्ली, 6 जनवरी । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को वर्चुअल मोड में कर दिया गया है। 7 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सिर्फ वर्चुअल मोड़ में ही होगी। वहीं 10 जनवरी से सिर्फ जरूरी मामलों को ही सूचीबद्ध किया जाएगा। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।

 Supreme Court decides to hear from January 7 all matters in virtual mode only and all judges to work from their residential offices.

7 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से वर्चुअल मोड पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी न्यायाधीशों को अपने आवासीय कार्यालयों से काम करेंगे। वहीं 10 जनवरी से केवल बहुत जरूरी मामलों, फ्रेश मैटर, बेल मैटर्स, डिटेंशन या पहले से तय तारीख वाले केस ही सूचीबद्ध किए जाएंगे।

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि कल से सुप्रीम कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई होगी। इससे पहले रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिजिकल सुनवाई को स्थगित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है। आज दिल्ली में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। संक्रमण दर बढ़कर 15.34 प्रतिशत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+