सुप्रीम कोर्ट के नए कॉलेजियम ने फिर भेजा जस्टिस जोसेफ का नाम, कई हाईकोर्ट में भी की गई नियुक्तियां

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा उत्तराखंड के जस्टिस के एम जोसेफ का नाम सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। इससे पहले जस्टिस केएम जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में पद्दोन्नति की सिफारिश को सरकार ने लौटा दिया था। कॉलेजियम ने इसके अलावा मद्रास हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विनीत सरन के नामों की सिफारिश भी सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए की है। कॉलेजियम ने 16 जुलाई को हुई बैठक में सर्वसम्मति से इसपर फैसला लिया है।

कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश दोहराई

कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश दोहराई

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 मई को 'सैद्धांतिक रूप से एकमत से सहमति जताई थी कि उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश दोहराई जानी चाहिए।' कलीजियम ने यह भी कहा था कि दोहराई जाने वाली सिफारिश के साथ अन्य 'उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश भी भेजी जानी चाहिए।' कॉलेजियम द्वारा केंद्र को फिर से भेजी गई जस्टिस के एम जोसेफ की नियुक्ति की सिफारिश को सरकार ठुकरा नहीं सकता है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा नाम सरकार को भेजा हो और उसे मंजूर ना किया गया हो। सरकार दोबारा नाम भेजे जाने के बाद वापस नहीं कर सकती।

देश के कई हाईकोर्ट में की गई चीफ जस्टिस की नियुक्तियां

देश के कई हाईकोर्ट में की गई चीफ जस्टिस की नियुक्तियां

पांच सीनियर जजों के कॉलेजियम ने 11 मई को हुई बैठक में भी कॉलेजियम ने इस पर सर्वसम्मति से केएम जोसेफ के नाम को दुबारा भेजने का फैसला लिया था लेकिन 16 मई को हुए बैठक में इस फैसले को स्थगित कर दिया था। कॉलेजियम ने इसके अलावा कई और हाई कोर्ट के जजों को भी दूसरे हाई कोर्ट में नियुक्ति की अनुशंसा की है। दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यकारी चीफ जस्टिस गीता मित्तल को जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है।

गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस एम आर शाह बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस एम आर शाह बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

वहीं कोलकाता हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है। गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस एम आर शाह को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए प्रस्तावित किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस वीके तहिलरमानी को मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अनुशंसा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+