ट्रिपल तलाक पर बड़ा फैसला: पीएम मोदी बोले, महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर पैसले पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यह फैसला अच्छा है। सरकार को इस संबंध में कानून बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

नई दिल्ली। ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। देश में अब तीन तलाक अंसवैधानिक घोषित हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय जजों की बेंच में से 3 जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है। सबसे पहले अपना फैसला सुनाते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जेएस खेहर ने कहा कि अदालत अपने विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दे रही है कि 6 महीने के भीतर तीन तलाक पर कानून बनाएं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार और दूसरे सियासी दलों ने क्या कुछ कहा, पढ़िए आगे...

ट्रिपल तलाक पर बड़ा फैसला: पीएम मोदी बोले, महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

Recommended Video

    Triple Talaq को पहले ही गलत बता चुके हैं PM Modi, जानें क्या कहा । वनइंडिया हिंदी

    देश में तीन तलाक अब असंवैधानिक घोषित

    ट्रिपल तलाक पर फैसला ऐतिहासिक: पीएम मोदी

    ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि इस फैसले मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा। ये फैसला महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम है।

    तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, किसने क्या कहा...

    अमित शाह ने क्या कहा

    - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला जय-पराजय का नहीं, मूलभूत संवैधानिक अधिकार की विजय है।

    तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोली मेनका गांधी, लैंगिक समानता और न्याय की ओर एक कदम

    केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा...

    - तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि फैसला अच्छा है। सरकार को इस संबंध में कानून बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ये अच्छा फैसला है, इससे महिलाओं को न्याय और समानता की ओर एक और कदम आगे बढ़ाया है।

    सलमान खुर्शीद

    सलमान खुर्शीद ने फैसले को बताया अच्छा

    - तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैसले को अच्छा बताते हुए कहा कि ये फैसला सच्चाई, वास्तविकता और सही इस्लाम को उजागर करता है।

    फैसले पर कुछ और प्रतिक्रियाएं...

    - बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अब समान नागरिक संहिता की ओर आगे बढ़ना होगा।

    - यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक पर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फैसला सर्वसम्मति से होता तो बेहतर होता। आधी आबादी को न्याय मिलेगा, महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर प्रयास।

    - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से इसको लेकर जल्द कानून बनाने का अनुरोध किया है।

    - बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि BSP फैसले का स्वागत करती है, अच्छा होता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद ट्रिपल तलाक मामले में कार्यवाही करता पर ऐसा नहीं किया।

    - आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ना खुशी होनी चाहिए और ना गम।

    - ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने कहा कि अतीत में हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का सम्मान करते रहे हैं, तीन तलाक पर आज आए फैसले पर भी विचार किया जाएगा।

    - ट्रिपल तलाक की पीड़ित और याचिकाकर्ता शायरा बानो ने कहा कि कोर्ट के फैसले का स्वागत और समर्थन करती हूं। मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है।

    - लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम विमिन्स पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने इस फैसले पर मिठाई खाकर खुशियां मनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+