सुप्रीम कोर्ट ने दी महिला को नसीहत, पति और सास से करें अच्छा व्यवहार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के दौरान एक पत्नी को अपने पति के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा है। कोर्ट ने महिला से अपनी सास के साथ भी अच्छे बर्ताव की नसीहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि महिला और उनके पति के रिश्ते में सबकुछ नहीं बिगड़ा है। कोर्ट ने महिला को सख्त हिदायत है कि वह बिना जानकारी के और अदालत को बगैर सूचित किए पति का घर छोड़कर नहीं जाएंगी। इसके साथ-साथ सर्वोच्च अदालत ने महिला के परिजनों को भी हिदायत दी है कि वो पति-पत्नी की शांतिपूर्ण जिंदगी में दखल नहीं दें।

पति-सास से अच्छा व्यवहार न करने वाली महिला को SC की नसीहत

जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने कहा कि दंपति से बातचीत करने पर लगता है कि उनको एक बार फिर से साथ रहने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी को कम से कम कुछ हफ्ते एक साथ रहें। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को तय की गई है।

इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पति ने सुप्रीम कोर्ट संबंधित याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद माना कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोई बड़ा कानूनी कदम नहीं उठाया है। उनकी ओर से केवल गुजारा भत्ता की मांग की गई है। लिहाजा बेंच को ये लगता है कि पति-पत्नी को एक और मौका दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+