'गाड़ी को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया', अतीक और उसके भाई की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई कि अतीक अहमद और उसके भाई जिस गाड़ी में बैठे थे उसे डायरेक्ट अस्पताल नहीं ले जाया गया।

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद और उसके भाई के मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से तीखे सवाल पूछे। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि माफिया भाइयों अतीक अहमद और अशरफ को ले जा रही गाड़ी को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत को बताया कि उन्होंने इस मामले को देखने के लिए एक आयोग नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से एक और बड़ा सवाल किया कि अगर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई को खुले में परेड क्यों करवाई जा रही थी।
तीन हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे यूपी सरकार
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड कर लिया कि वह एक रिपोर्ट दाखिल करेगी। विकास दुबे एनकाउंटर जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाए गए कदमों की भी जानकारी देगी। मतलब, सुप्रीम कोर्ट ने अपनी तरफ से जांच कमिटी बनाने का आदेश फिलहाल नहीं दिया है। अब तीन हफ्ते बाद सुनवाई होगी।
अतीक अहमद और उसके भाई की 15 अप्रैल को हुई थी हत्या
माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल देर रात प्रयागराज में हॉस्पिटल के सामने तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने यूपी के हर जिले में धारा 144 लागू कर दी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications