गोरक्षकों को लेकर राजस्थान समेत 6 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

हरियाणा के रहने वाले 15 लोग 6 गाडि़यों में गायों को लेकर जा रहे थे। इस दौरान अलवर जिले के बहरोड के पास इनपर हमला कर दिया गया। कथित गोरक्षकों ने बुरी तरह इन लोगों को पीटा।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अलवर हत्याकांड पर केंद्र और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर तीन हफ्तों के भीतर जवाब मांगा। अलवर में कुछ दिन पूर्व कथित गोरक्षकों ने डेयरी किसान पहलू खान की गो-तस्करी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। राजस्थान के अलावा गोरक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात, झारखंड, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार को भी नोटिस जारी किया है।

supreme court

आपको बता दें कि खुद को गो-रक्षा समूह से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने गाय ले जा रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया था। उनकी जमकर पिटाई की गई, जिसमें एक व्‍यक्ति पहलू खान की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार को हुई थी, जब हरियाणा के रहने वाले 15 लोग 6 गाडि़यों में गायों को लेकर जा रहे थे। इस दौरान अलवर जिले के बहरोड के पास इनपर हमला कर दिया गया। कथित गोरक्षकों ने बुरी तरह इन लोगों को पीटा।

हमले में मारा गया पहलू खान डेयरी किसान था, जो भैंस खरीदने के लिए गांव जयसिंहपुर से राजस्थान के जयपुर आया था। 55 वर्षीय पहलू यूं तो खरीदने भैंस गए थे, लेकिन गाय बेचने वाले ने उनके सामने ही 12 लीटर दूध निकाल कर दिखाया तो पहलू ने भैंस की जगह गाय खरीद ली। उनको नहीं पता था कि उनका यह फैसला उनके लिए इतना खतरनाक साबित होगा। ये भी पढ़ें- भैंस खरीदने गया था पहलू खान, ऐन वक्त पर इसलिए खरीदी गाय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+