व्यापम घोटाले में मध्य प्रदेश के राज्यपाल हो सकते हैं बर्खास्त, SC ने याचिका सुनने को मंजूरी दी
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला शिवराज सरकार के गली की हड्डी बन गया है। इस घोटाले में एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव का नाम आने के बाद उनके उपर भी तलवार लटकने लगी है।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल को हटाने की याचिका को सुनने के लिए अनुमति दे दी है। इसके बाद अब राम नरेश यादव को पद से हटाये जाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट सुनने के लिए राजी हो गया है।
गौरतलब है कि व्यापम घोटाले में एक के बाद एक लोगों की मौत होती जा रही है। इस घोटाले में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से शामिल तकरीबन 46 लोगों की मौत हो चुकी है। व्यापम घोटाले में लगातार हो रही मौतों से शिवराज सिंह सरकार बुरी तरह घिरती नजर आ रही है।
व्यापम घोटले में एक और मौत, पुलिस ने कहा खुदकुशी, पर शक हत्या का
वहीं व्यापम घोटाले की तफ्तीश कर रहे टीवी पत्रकार अक्षय की मौत ने सनसनी मचा दी है। वहीं अक्षय की मौत के बाद सरकार ने उनकी मौत की जांच के आदेश दे दिया है।













Click it and Unblock the Notifications