सीबीआई की छापेमारी पर भड़कीं इंदिरा जयसिंह, बोलीं- हमें निशाना बनाया जा रहा

Recommended Video

    Supreme Court के मशहूर Lawyer Indira Jaising और Anand Grover के घर CBI Raid | वनइंडिया हिदी

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के घर पर गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। दिल्ली और मुंबई में ये छापेमारी विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम के उल्लंघन मामले में की गई है। इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया था। वहीं, सीबीआई की छापेमारी पर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है।

    Supreme Court advocate, Indira Jaising on CBI raid at her residence

    छापेमारी पर भड़कीं इंदिरा जयसिंह ने कहा, 'मिस्टर ग्रोवर और मुझे उन मानवाधिकार कार्यों के लिए निशाना बनाया जा रहा है जो हमने सालों से किए हैं।' जबकि इस छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है। अरविंद केजरीवाल ने छापेमारी की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है, 'कानून को अपना काम करने देना चाहिए, लेकिन जो लोग कानून की हिफाजत में अपना जीवन खपा रहे हैं उन्हें इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।'

    सीबीआई ने इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के दिल्ली और मुंबई स्थित घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने दोनों वकीलों के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने इनपर विदेशी फंड का दुरुपयोग करने और भारत के बाहर धन खर्च करने का आरोप लगाया है। नियमों के उल्लंघन के मामले में गृह मंत्रालय ने 'लॉयर्स कलेक्टिव' का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

    पूरा मामला उस वक्त का है जब इंदिरा जयसिंह साल 2009 से 2014 के बीच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल थीं। साथ ही ये भी कहा गया था कि उनकी विदेश यात्रा पर खर्च गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना उनके एनजीओ के फंड से किया गया था। इस मामले में गृह मंत्रालय की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+