सुप्रीम कोर्ट के 10 जज कोरोना पॉजिटिव, चीफ जस्टिस भी मिले संक्रमित
नई दिल्ली,19 जनवरी: सुप्रीम कोर्ट के 10 जज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए जजों में चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना भी शामिल हैं। चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस के एम जोसेफ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी संक्रमण की चपेट में हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्टाफ के लोग भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। संक्रमित जजों और कर्मचारियों को डॉक्टर की देखदेख में रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट 32 में से 10 जज मंगलवार तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जजों के अलावा भारी संख्या में कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोर्ट में काम करने वाले स्टाफ में से 400 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई करने का फैसला लिया है।
Recommended Video
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, खासतौर से ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर काफी ज्यादा चिंताएं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 जनवरी को बताया है कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं और 441 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट गिरने से एक्टिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 18,31,000 तक पहुंच गया है।
अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर बोले अखिलेश- बहुत कोशिश की समझाने की...












Click it and Unblock the Notifications