अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर बोले अखिलेश- बहुत कोशिश की समझाने की...

लखनऊ, 19 जनवरी: अखिलेश यादव ने छोटे भाई प्रतीक यादव की बीवी अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा कि उनको रोकने की कोशिश की गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब अपर्णा के भाजपा में जाने पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उनको काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपना फैसला लिया।

Recommended Video

    Aparna Yadav Joins BJP: Akhilesh Yadav क्या बोले | UP Elections 2022 | Mulayam | SP | वनइंडिया हिंदी
    अखिलेश ने दी बधाई

    अखिलेश ने दी बधाई

    अखिलेश यादव ने कहा, अपर्णा को भाजपा ज्वाइन करने पर मैं उनको बधाई और शुभकामनाएं दूंगा। ये समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। मुझे उम्मीद है वहां भी हमारी विचारधारा पहुंची है तो संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करेगी। नेता जी (मुलायम सिंह) ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की।

    आज ही भाजपा में शामिल हुई हैं अपर्णा

    आज ही भाजपा में शामिल हुई हैं अपर्णा

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार सुबह बीजेपी कार्यालय पहुंची। भाजपा दफ्तर पर अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अपर्णा यादव बीजेपी के टिकट पर लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

    कौन हैं अपर्णा यादव

    कौन हैं अपर्णा यादव

    अपर्णा यादव के पति प्रतीक मुलायम सिंह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे है। साल 2010 में अर्पणा और प्रतीक की सगाई हुई और दिसंबर 2011 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोह का पूरा आयोजन मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में किया गया था। अपर्णा यादव साल 2017 में वो सपा पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+