VIDEO: आकाश को जमानत मिलने की खुशी में समर्थकों ने की फायरिंग, बांटी मिठाईयां

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में गिरफ्तार बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय जेल से रिहा हो गए हैं। आकाश को जमानत की खबर सुनकर इंदौर बीजेपी ऑफिस में उनके समर्थकों ने एक बार फिर कानूनी की धज्जियां उड़ाई। समर्थकों ने खुले आम हवाई फायरिंग कर खुशी का इजहार किया। यही नहीं समर्थकों ने आकाश विजयवर्गीय के आवास के बाहर पुलिसकर्मियों को मिठाई बांटी गई।

समर्थकों का खुशी मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है

समर्थकों का खुशी मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है

आकाश विजवर्गीय को जमानत मिलने के बाद रविवार को उनके समर्थकों का खुशी मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके समर्थक जमानत मिलने पर सरेआम फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ समर्थकों ने भाजपा का झंडा अपने हाथों में पकड़ रखा है। इसके अलावा समर्थक पार्टी दफ्तर के बाहर आतिशबाजी और नारेबाजी करने भी नजर आए। इसी दौरान एक शख्स स्कूटर पर बैठा है और उसके हाथ में बंदूक है। वह शख्श उस बंदूक से एक नहीं दो नहीं, पूरे पांच बार फायरिंग करता है।

आकाश ने कहा कि वे इस तरह की फायरिंग का समर्थन नहीं करते

इसके अलावा समर्थक पार्टी दफ्तर के बाहर आतिशबाजी और नारेबाजी करने भी नजर आए। इस पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस तरह की फायरिंग का समर्थन नहीं करते हैं और इस पर वे कठोर कार्रवाई करेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें उनके पिता ने कहा कि उन्हें अपने फैसले खुद लेने चाहिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी मिठाई खाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मिठाई विजयवर्गीय की रिहाई की खुशी में बांटी जा रही थी।

पुलिसकर्मी को खिलाई गई मिठाई

पुलिसकर्मी को खिलाई गई मिठाई

बता दे कि, शनिवार को भोपाल की विशेष अदालत ने 20-20 हजार के मुचलके पर आकाश विजयवर्गीय को जमानत दी गई। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय तब सुर्खियों में आए तब उन्होंने खुले आम सड़क पर एक अधिकारी को क्रिकेट के बैट से पीटा था। 26 जून को इंदौर नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस निगम की टीम के साथ एक मकान को तोड़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आकाश विजयवर्गीय की उनसे बहस हो गई। जिसके बाद आकाश अधिकारी को बैट से पीटने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+