मैसूर: जयललिता के लिए समर्थकों ने मंदिर में किया 1.6 करोड़ के जेवरों का दान

तीन हफ्तों से ज्यादा समय से हॉस्पिटल में हैं जयललिता। उनके स्वास्थ्य को लेकर असमंजस में समर्थक।

मैसूर। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता हॉस्पिटल में हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थक परेशान हैं। उनके जल्दी ठीक होने के लिए समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं और मंदिरों में सोना-चांदी दान कर रहे हैं।

जयललिता के लिए मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में समर्थकों ने 1.6 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरों का दान किया और पूजा-अर्चना की।

jayalalitha1

12 साल पहले जयललिता की मनौती

मंदिर के पुजारियों ने इस मामले में बताया है कि चामुंडेश्वरी मंदिर में 12 साल पहले जयललिता ने देवी से मनौती मांगी थी। इसी के तहत समर्थकों ने मदिर में 1.6 करोड़ के सोने-चांदी का दान दिया है।

अफवाह फैलानेवालों पर केस दर्ज

तमिलनाडु में जयललिता के हेल्थ को लेकर अफवाहें फैलाने के आरोप में पुलिस ने 50 लोगों को बुक किया है।

आरोप है कि फेसबुक, ट्विटर, ह्वाट्सऐप, यूट्यूब. सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर ये लोग जयललिता के बारे में अफवाहें फैला रहे थे। इनमें से 8 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई का नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के अध्यक्ष और पूर्व चीफ जस्टिस एचएल दत्तू ने विरोध करते हुए कहा है कि लोगों को अपनी बात कहने की आजादी है, यह उनका मूल अधिकार है।

jayalalitha2

उठकर बैठ पा रही हैं सीएम जयलललिता

जयललिता के हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए हॉस्पिटल ने कहा है कि अब वह उठकर बैठ पा रही हैं और ज्यादातर होश में रहती हैं। हालांकि उनको लगातार रेसपायरेटरी सपोर्ट पर रखा गया।

पिछले तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय से जयललिता अपोलो हॉस्पिटल में हैं और डॉक्टर्स के अनुसार उनके लंग इंफेक्शन का इलाज चल रहा है।

हॉस्पिटल का कहना है कि अभी काफी दिनों तक जयललिता का इलाज चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+