मुंबई लौटे संजू बाबा ने मीडिया से कहा-'अभी बीमार नहीं हूं ऐसा मत लिखना, मैं जरूर कैंसर को हरा दूंगा'

मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जंग लड़ रहे हैं, हाल ही में वो दुबई से मुंबई लौटे हैं, उनके दो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो पहले से काफी बेहतर दिख रहे हैं और मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं, वायरल हो रहे पहले वीडियो में संजू बाबा हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम से हेयरकट लेते दिख रहे हैं, इस वीडियो में संजय दत्त ने साफ कहा कि वो गंभीर बीमारी से जूझ जरूर रहे हैं लेकिन वो इससे जरूर बाहर आएंगे, मैं कैंसर को हरा दूंगा।

संजू बाबा ने की आलिम के पिता की बात

संजू बाबा ने की आलिम के पिता की बात

संजू बाबा इस दौरान अपने और आलिम के बीच की सुंदर बॉडिंग की बात भी करते हैं, वो कहते हैं कि आलिम के पिता हाकिम साहब मेरे पापा के बाल काटते थे, वो ही मेरी पहली फिल्म रॉकी के भी हेयरस्टाइलिस्ट थे, इसके बाद आलिम मेरे बाल काटने लगा, ये रिश्ता यूं ही चला आ रहा है, इसके पिता मुझे अपना 'गिनी पिग' भी कहते थे,जिस पर आलिम कहते हैं कि आप आज भी मेरे 'गिनी पिग' ही हैं, इसके बाद संजू बाबा अपने हेयर स्टाइल और आइब्रों की तरफ इशारा करते हैं।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

मैं जरूर कैंसर को हरा दूंगा: संजय दत्त

मैं जरूर कैंसर को हरा दूंगा: संजय दत्त

वो कुछ निशानों को दिखाते हैं, और इसके बाद कहते हैं कि ऐसा ही एक निशान मेरी लाइफ पर भी बन गया है, जो कि है कैंसर, जिससे मैं बाहर निकलकर जरूर आऊंगा, मैं वापस आकर बहुत खुश हूं, सब बहुत अच्छा लग रहा है, मैं शेव भी कराना चाहता था लेकिन मैं फिलहाल दाढ़ी बढ़ा रहा हूं क्योंकि फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए मुझे इसकी जरूरत है, इसकी शूटिंग हम नवंबर में करेंगे, कल शमशेरा की डबिंग है, मैं वापसी से खुश हूं।

'अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना'

'अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना'

जबकि दूसरे वीडियो में संजय दत्त, आलिम हकीम के साथ वो आलिम हकीम उनके सैलून से बाहर आ रहे हैं, जहां वहां कुछ फोटोग्राफर उनकी फोटो लेने के लिए खड़े होते हैं, संजू के हाथ में मास्क देखकर कुछ फोटोग्राफर उन्हें उसे पहनने के लिए बोलते हैं, जिसे की संजय दत्त तुरंत मान लेते हैं, और फिर कहते हैं कि अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना, जिस पर वहां खड़े सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं, संजय दत्त का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

संजय दत्त ने खुद अपने कैंसर की खबर Tweet की थी

संजय दत्त ने खुद अपने कैंसर की खबर Tweet की थी

बता दें कि इससे पहले उनकी जो तस्वीर वायरल हुई थी उसमें संजय दत्त बहुत कमजोर नजर दिख रहे थे, जिसे देखकर संजय दत्त के फैंस काफी दुखी थे। आपको बता दें कि संजय दत्त ने खुद अपने कैंसर की खबर ट्वीट के जरिए दी थी, इसके बाद उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने लोगों से एक भावुक अपील की थी।

संजू के प्रशंसकों ने कहा-Get Well Soon Baba

मान्यता ने ट्वीट किया था कि संजू के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने इतने सालों में उन्हें जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं धन्यवाद नहीं दे सकती हूं। उन्होंने जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं, हर मुश्किल दौर से गुजरने में आपके प्यार और दुलार ने उनकी काफी मदद की है। इसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। उन्होने आगे कहा कि हम एक बार फिर परीक्षा से गुजर रहे हैं, उम्मीद है कि इस बार भी आपका प्यार हमारे परिवार को गर्म जोशी से मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+