Super NDA: अम्‍मा और नवीन के समर्थन से बन सकती है 'सुपर एनडीए'

jayalalitha
नई दिल्‍ली। एक्जिट पोल 2014 के नतीजों से यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आम चुनाव 2014 में अच्‍छी-खासी बढ़त मिल रही है। इसी बढ़त में अब वो नाम भी जुड़ने का संकेत मिल रहा है जिसका अंदाजा भी भाजपा को नहीं रहा होगा। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता और उड़ीसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक बिना किसी संकोच के एनडीए को समर्थन देने के लिए तैयार हो सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो इसे 'सुपर एनडीए' कहा जाएगा।

एक्जिट पोल तो बता रहे हैं कि भाजपा को 272 से ज्‍यादा सीेटें मिलेंगी लेकिन फिर भी नरेंद्र मोदी ने पहले ही कह दिया है कि सरकार चलाने के लिए यदि कोई एनडीए को समर्थन करना चाहेगा तो उसके लिए दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। भाजपा को मिलती बढ़त के बाद अब अन्‍य राजनीतिक पार्टियां भी 'पॉवर' में आने के लिए सोच रही हैं। कयास लगाई जा रही है कि एनडीए को जितना ज्‍यादा समर्थन मिलेगा उतना ही ज्‍यादा पार्टी को मजबूती मिलेगी।

नरेंद्र मोदी: यह लोकतंत्र है और यहां मुझे किसी से कोई परहेज नहीं है। यदि देश का विकास करना है तो सभी को साथ लेकर चलना होगा। सभी राजनीतिक पार्टियां अच्‍छी हैं बस वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ये संकेत था एक बड़े गठबंधन के लिए।

जे जयललिता: तमिलनाडु का विकास मॉडल गुजरात मॉडल से काफी अच्‍छा है। गुजरात में गरीबों का ध्‍यान नहीं रखा जाता है लेकिन तमिलनाडु में गरीबों को सस्‍ता भोजन और सस्‍ती दवाईयां उपलब्‍ध कराई जाती हैं। ये दावा था लेकिन धर्म और जाति पर नहीं बल्कि विकास पर। मामला यहीं साफ हो गया था कि जय‍ललिता और मोदी करीब आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+