Cyclone Amphan के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' का रूप ले लिया है, सुपर साइक्लोन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के भागों में हवाएं उग्र होती जा रही हैं, फिलहाल ओडिशा और बंगाल में रेडअलर्ट जारी है, तो वहीं इसका असर देश के कई राज्यों में पड़ सकता है इसलिए विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
Recommended Video

इन राज्यों में बारिश की आशंका
तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा , पश्चिम बंगाल, केरल और तटीय कर्नाटक में बारिश होने की आशंका है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी झारखंड और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप दिखाई दे सकता है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
जबकि आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां तूफान की वजह से बारिश हो सकती है।

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका
तो वहीं दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओड़िशा, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, मौसम विभाग ने सुपर साइक्लोन अम्फान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को 20 मई तक के लिए स्थगित करने की चेतावनी जारी की है।
क्यों आते हैं 'चक्रवात'?
पृथ्वी के वायुमंडल में हवा होती है, समुद्र के ऊपर भी जमीन की तरह ही हवा होती है, हवा हमेशा उच्च दाब से निम्न दाब वाले क्षेत्र की तरफ बहती है, जब हवा गर्म हो जाती है तो हल्की हो जाती है और ऊपर उठने लगती है, जब समुद्र का पानी गर्म होता है तो इसके ऊपर मौजूद हवा भी गर्म हो जाती है और ऊपर उठने लगती है, इस जगह पर निम्न दाब का क्षेत्र बनने लग जाता है, आस पास मौजूद ठंडी हवा इस निम्न दाब वाले क्षेत्र को भरने के लिए इस तरफ बढ़ने लगती है. लेकिन पृथ्वी अपनी धुरी पर लट्टू की तरह घूमती रहती है, इस वजह से यह हवा सीधी दिशा में ना आकर घूमने लगती है और चक्कर लगाती हुई उस जगह की ओर आगे बढ़ती है, इसे 'चक्रवात' कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications