Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को मिला ये बड़ा सम्मान

नई दिल्लीः सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए भगवान महावीर फाउण्डेशन की ओर से महावीर अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। इस दौरान आनंद कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। और इस तरह के अवॉर्ड मेरी जिम्मेदारियों को बढ़ाते हैं ताकि मैं समाज के असहाय बच्चों के लिए बेहतर काम कर सकूं।

super 30 anand kumar receives mahaveer award

साथ ही उन्होंने कमिटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैं अवॉर्ड के सलेक्शन कमिटी का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना। कार्यक्रम के दौरान महावीर फाउंडेशन के सुनील आनंद जैन ने कहा कि आनंद कुमार को इस सम्मान के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि वह गरीब तबकों से आने वाले बच्चों की सहायता करते हैं और उनके आईआईटी के सपने को पूरा करते हैं।

बिहार के पटना से ताल्लुक रखने वाले आनंद कुमार के पिता पोस्टल डिपार्टमेंट में क्लर्क की नौकरी करते थे। घर की माली हालत अच्छी न होने की वजह से उनकी पढ़ाई हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल में हुई जहां गणित के लिए लगाव हुआ था। यहां उन्होंने खुद से मैथ्स के नए फॉर्मुले ईजाद किए। ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने नंबर थ्योरी में पेपर सब्मिट किए जो मैथेमेटिकल स्पेक्ट्रम और मैथेमेटिकल गैजेट में पब्लिश हुए। इसके बाद आनंद कुमार को प्रख्यात कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एडमीशन के लिए बुलाया गया लेकिन पिता की मृत्यु और तंग आर्थिक हालत के चलते उनका सपना साकार नहीं हो सका।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+