दिल्ली के मैडम तुसाद में लगा सनी लियोन का पुतला, तस्वीर में असली को पहचानना मुश्किल
दिल्ली के मैडम तुसाद में लगा सनी लियोन का पुतला, असली-नकली पहचानना मुश्किल
नई दिल्ली। दिल्ली के मेडम तुसाद में अब सनी लियोन भी नजर आएंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री ने मंगलवार को खुद अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। पोर्न इंडस्ट्री से आकर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली सनी ने इस दौरान कहा कि यहां अपना पुतला देख वो बेहद खुश हैं और अपने आप को सम्मानित महसूस कर रही हूं।

पुतला बनाने वालों का स्पेशल थैंक्स
सनी लियोन ने इस दौरान कहा 'बहुत सारे लोगों ने इसके लिए काम किया। काफी समय से इस पर काम कर इसे सही आकार में लाया गया। मैं सभी लोगों को उनके काम के लिए सरहाना करती हूं और बहुत-बहुत शुक्रिया कहती हूं। बताना मुश्किल है कि मैं कितनी खुश हूं। मेरे लिए मेरी मोम की प्रतिमा का पूरा होना आह्लादित करने वाला है।'

अमिताभ, कोहली जैसे सितारों के साथ
मैडम तुसाद में सनी लियोन की प्रतिमा अब कई बड़े सितारों के साथ दिखेगी। मेडम तुसाद में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अनिस कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों के पुतले हैं, तो भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का स्टैचू भी यहां है।

सनी के पति भी रहे साथ
मंगलवार को दिल्ली के मेडम तुसाद में अपने पुतले के अनावरण के लिए आईं सनी लियोन के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी मौजूद रहे। डेनियल सनी के पुतले के साथ फोटो खींचते दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खुशी जाहिर की और सनी को मुबारकबाद दी।












Click it and Unblock the Notifications