मैं अपने बच्चों की बेस्ट मम्मी हूं: सनी लियोन
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा है कि वो दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं और हमेशा अपने बच्चों की बेस्ट मम्मी बने रहना चाहती हैं। सनी का कहना है मां बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है और अपने तीन बच्चों के बिना वो अपने वजूद की कल्पना भी नहीं सकती। मैं हमेशा बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहती हूं और उनके लिए अच्छा करना चाहती हूं। सनी ने एक इंटरव्यू में ये बातें कही हैं।

ट्रोलर्स पर नहीं देती ध्यान
सनी लियोन कहती हैं कि उनको लेकर काफी कुछ लिखा जाता रहा है और कई बार उनको पोर्न इंडस्ट्री से आने की वजह से भी निशाना बनाया गया लेकिन वो इस पर बातचीत को गैरजरूरी मानती हैं। वो कहती हैं कि आपके पुराने वक्त के लिए जो लोग गाली दें, उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। सनी कहती हैं कि वो एक पॉजीटिव सोच रखने वाली महिला हैं और अच्छी चीजों के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

सनी के हैं तीन बच्चे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के तीन बच्चे हैं। इस साल मार्च में सनी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए बताया था कि उनको दो बेटे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने नोआह सिंब वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। सनी ने तब बताया था कि हम काफी सालों से फैमिली प्लानिंग कर रहे थे और आखिरकार ये सपना पूरा हो गया। सनी ने बताया था कि अशर और नोआह सरोगेसी के जरिये पैदा हुए हैं। वो हमारे बायोलॉजिकल बच्चे हैं।

गोद ली थी बेटी
सनी लियोन और डेनियल वेबर ने पिछले साल जुलाई में महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बच्ची गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा सिंह वेबर रखा है। सनी लियोनी पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई हैं। वो कई सालों से फिल्में कर रही हैं। वो अपने परिवार को लेकर काफी संजीदा रही हैं। अपने पति और बच्चों को लेकर वो काफी भावुक हैं।









Click it and Unblock the Notifications