पति के साथ पानी में होली खेलते हुए रोमांटिक हुईं सनी लियोन, तस्वीरों में देखिए क्या-क्या किया

पति के साथ पानी में होली खेलते हुए रोमांटिक हुईं सनी लियोन, तस्वीरों में देखिए क्या-क्या किया

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सनी लियोन ने भी होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया है। सनी ने अपने होली सेलीब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने पति और बच्चों के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। सनी लियोन ने होली खेलते हुए पति डेनियल को किस भी किया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच वायरल हो रही है। लियोन ने इसे अपनी जिंदगी की सबसे शानदार होली बताया है।

Recommended Video

    Holi 2021: Husband के साथ पानी में Holi खेलते हुए Romantic हुईं Sunny Leone, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    सनी ने इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें

    सनी ने इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें

    सनी लियोन ने पति डेनियल और अपने बच्चों के साथ जमकर होली खेली हैं। इस दौरान उनके पति कुर्ते पजामें में दिखे तो सनी लियोन ने सलवार कमीज में होली खेली। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति और बच्चों के साथ होली की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा- परिवार के साथ ये सबसे शानदार होली... निशा, अशर और नूह ने खूब मस्ती की। मजा आ गया! गॉड आप सभी पर अपना करम रखे। आपकी जिंदगी हमेशा रंगों से भरी रहे।

    लिपलॉक फोटो पर खूब आ रहे कमेंट

    लिपलॉक फोटो पर खूब आ रहे कमेंट

    सनी की तस्वीरों पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। सोशल यूजर्स को उनकी ये तस्वीरें पसंद भी आ रही हैं। खासतौर से सनी और डेनियल के देसी अंदाज में होली खेलने की तारीफ हो रही है। हालांकि सबसे ज्यादा कमेंट यूजर्स रंगों में भीगी सनी की पति डेनियल वेबर के साथ लिपलॉक फोटो पर ही कर रहे हैं। कई तरह की प्रतिक्रिया यूजर्स ने इस तस्लीर पर दी है।

    शीरो में नजर आएंगी सनी लियोन

    शीरो में नजर आएंगी सनी लियोन

    सनी लियोन बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म रईस में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'शीरो' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। 'शीरो' चार 4 भाषाओं में रिलीज होगी।

    टीवी पर भी दिखती हैं सनी लियोन

    टीवी पर भी दिखती हैं सनी लियोन

    टीवी पर भी सनी लियोन दिखती रही हैं। सनी बिग बॉस सीजन-5 के साथ इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आई थीं। इसके बाद कई फिल्मों जैसे जिस्म-2, हेट स्टोरी-2, रागिनी एमएमएस-2 और एक पहेली लीला में काम कर चुकी हैं। टीवी शो स्प्लिट्सविला में भी सनी काम कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+