भीड़ देख घबराहट में गिराया शटर, फिर खुला नहीं, एक घंटे तक स्टोर में बंद रहीं सनी लियोन

मुंबई। मुंबई के एक मॉल में पहुंची सनी लियोन यहां करीब एक घंटे तक स्टोर में बंद रहीं। ऐसा तब हुआ जब भीड़ देख मॉल मालिक ने स्टोर का शटर बंद कर लिया और तकनीकी खराबी की वजह से वो खुल नहीं सका। ऐसे में सनी लियोन, डिजाइनर, पति डेनियल वेबर और मॉल मालिक एक घंटे तक स्टोर में बंद रहे। सनी क्लॉदिंग ब्रांड के स्टोर की ओपनिंग लॉन्च के लिए मॉल में पहुंची थीं।

भीड़ देख घबरा गए मॉल मालिक

भीड़ देख घबरा गए मॉल मालिक

सनी जब क्लॉदिंग ब्रांड के स्टोर की ओपनिंग के लिए मॉल पहुंची को वहां लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। जब लोग धक्का-मुक्की करने लगे तो सनी की सुरक्षा को देखते हुए स्टोर मालिक और डिजाइनर रियाज गांजी ने शटर बंद कर दिया। जल्दबाजी में उन्होंने शटर को खींचा जिससे यह पूरी तरह से लॉक हो गया।

एक घंटे तक नहीं खुला शटर

एक घंटे तक नहीं खुला शटर

शटर के भीतर कुछ देर बैठने के बाद मॉल मालिक को लगा कि भीड़ कम हो गई होगी तो उन्होंने शटर को खोलने की कोशिश की लेकिन शटर नहीं खुला। इसके बाद मॉल के कर्मचारियों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मॉल के दरवाजों में ऑटोमैटिक लॉक हैं और इन्हें बंद करते हुए कुछ सेफ्टी फीचर का ध्यान रखना होता है, जिसका ध्यान शटर को गिराने की जल्दी में नहीं रखा गया। ऐसे में मॉल के कर्मचारियों ने फिर से शटर की लॉकिंग सिस्टम को रीसेट किया और शटर खोला। इस दौरान करीब एक घंटे तक ये लोग स्टोर में बैठे रहे।

एक घंटे गर्मी में बैठी रहीं सनी

एक घंटे गर्मी में बैठी रहीं सनी

कर्मचारियों ने जब तर शटर को खोला और उन्हें निकाला तब तक वो करीब एक घंटे तक गर्मी और अंधेरे में स्टोर के अंदर फंसी रहीं। स्टोर से निकलने के बाद सनी पति डेनियल के साथमॉल से बाहर निकली और गाड़ी में बैठ कर चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+