गुरदास से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सनी देओल को लेकर आई एक और बड़ी खबर

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' का सीक्वल बनने जा रहा है। 18 साल पहले रिलीज हुई फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे जबकि उनसे साथ होंगी गदर की सकीना यानी अमीषा पटेल (Ameesha Patel)। अनिल शर्मा निर्देशित गदर उस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।

गदर-एक प्रेम कथा का बनेगा सीक्वल

गदर-एक प्रेम कथा का बनेगा सीक्वल

इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म जहां खत्म हुई थी, उससे आगे की कहानी सीक्वल में होगी। सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) और उनके बेटे जीत की ये कहानी होगी। इस फिल्म के अलावा, सनी और अनिल शर्मा की एक और फिल्म 'अपने' (2009) के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है जिसमें सनी, बॉबी और धर्मेंद्र ने किरदार निभाया था।

18 साल बाद 'तारा सिंह' की होगी वापसी

18 साल बाद 'तारा सिंह' की होगी वापसी

18 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' ने करीब 250 करोड़ की कमाई थी जबकि फिल्म का बजट करीब 18 करोड़ था। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'हम 15 साल से गदर के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। गदर तारा (सनी), सक्सेना (अमीषा पटेल) और जीत (उनके बेटे) की कहानी होगी। कहानी भारत-पाकिस्तान के कोण से आगे बढ़ेगी, 'गदर' इनके बिना अधूरी है। 'कलाकार वही रहेंगे, जैसे हमने बाहुबली, रेम्बो, फास्ट एंड फ्यूरियस आदि फिल्मों में देखा है, हमने सनी के साथ इसपर चर्चा की है।'

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर एक क्लिक में

अमीषा पटेल भी फिल्म में आएंगी नजर

अमीषा पटेल भी फिल्म में आएंगी नजर

बता दें कि करीब 18 साल पहले 15 जून, 2001 को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म गदर- एक प्रेम कथा रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान इस फिल्म में एक प्रेम कहानी को दर्शाया गया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और इस फिल्म में सनी देओल के रोल को काफी सराहा गया था। सनी देओल के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म के डॉयलॉग भी काफी लोकप्रिय हुए थे। इसी फिल्म के दौरान सनी के हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन फिल्माया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+