The Kapil Sharma Show में सुनील ग्रोवर की वापसी?

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' लाखों लोगों के दिलों में बसता है, शो के सारे किरदार लोगों को हंसा रहे हैं और गुदगुदा रहे हैं और जिसकी वजह से लोग कुछ देर के लिए अपने सारे गम भूल जाते हैं , लेकिन आज भी शो में कहीं ना कहीं सुनील ग्रोवर की कमी खलती है, जो कि कभी डॉ. गुलाटी या रिंकू भाभी बनकर लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देते थे।

सुनील ग्रोवर ने किया चौंकाने वाला Tweet

सुनील ग्रोवर ने किया चौंकाने वाला Tweet

एक बार फिर ये उम्मीद जगी है कि शायद सुनील ग्रोवर अपने पुराने गिले-शिकवे को भूलाकर कपिल के साथ वापस शो में आ रहे हैं, क्योंकि सुनील ग्रोवर ने जो ट्वीट किया है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुनील ने शायद अपने पुराने दोस्त कपिल से सुलह कर ली है, दरअसल सुनील ने ट्वीट किया है कि सब कुछ मिल जाता है, कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, इसलिए हमेशा दूसरों के आभारी रहो, यही मूल मंत्र है और हां, खूब हंसो. बाकी.... मेरे हसबैंड मुझको.....।

सुनील की वापसी?

सुवील ग्रोवर का माई हसबैंड... कहने से लोगों को शो की रिंकू भाभी याद आ गईं जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई है कि सुनील की वापसी कपिल के शो में होने जा रही है, कुछ लोगों ने लिखा है कि अगर वाकई ऐसा होता है तो सच में ये बहुत अच्छी बात है, ये केवल आप दोनों के लिए ही नहीं बल्कि हमसबके लिए बेस्ट बात होगी।

सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं कपिल का शो

सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं कपिल का शो

वैसे आपको बता दें कि लंबे अरसे से कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील की वापसी कपिल के शो में हो सकती है क्योंकि कपिल के शो को इस बार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और सलमान और सुनील ग्रोवर के बीच काफी अच्छे संबंध हैं, सुनील ने तो सलमान की फिल्मों में काम भी किया है, ऐसे में अगर सलमान चाहेंगे कि सुनील की वापसी शो में हो तो कपिल चाहकर भी मना नहीं कर पाएंगे लेकिन फिलहाल लग रहा है कि सुनील-कपिल के बीच में सलमान के बिना हस्तकक्षेप किए ही बात बन गई है।

टलोग गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी को भूल चुके हैं'

टलोग गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी को भूल चुके हैं'

वैसे मालूम हो कि कपिल शर्मा शो में इन दिनों कृष्णा ने धमाल मचाया हुआ है, वो सपना के किरदार से हर किसी के दिल में बस गए हैं, हाल ही में जब एक मीडिया इवेंट में उनसे सुनील ग्रोवर को लेकर सवाल किया गया था तो कृष्णा ने कहा था कि अब लोग गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी को भूल चुके हैं, ऐसे में अगर सच में सुनील की वापसी शो में होती है तो देखना दिलचस्प होगा कि कृष्णा का किरदार और रिएक्शन शो में क्या होता है।

क्या हुआ था?

क्या हुआ था?

बता दें कि, कपिल और सुनील में मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में झगड़ा हो गया था, खबरें आई थीं कि उस रोज कपिल शर्मा फ्लाइट में नशे में थे और उन्होंने सुनील की तरफ जूता फेंका था, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोड़ दिया था, इसके बाद कपिल शर्मा शो की टीआरपी गिर गई थी, कपिल डिप्रेशन का शिकार हो गए थे, उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी, उनका शो भी बंद हो गया था और कपिल बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरे थे, वो मीडिया से भी दूर हो गए थे, लेकिन इसके बाद कपिल ने खुद को संभाला और टीवी पर शानदार वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+