अथिया-केएल राहुल एक साथ इंग्लैंड में, पापा सुनील शेट्टी बोले- दोनों अच्छे कपल लगते हैं ना!

नई दिल्ली, 16 जुलाई। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ एड फिल्म में देखा गया था। यही नहीं सुनील शेट्टी को भी केएल राहुल के साथ वर्कआउट करते हुए देखा गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अथिया और केएल जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। फिलहाल केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंदन में हैं, दोनों की तस्वीरें भी एक साथ सामने आई हैं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान अथिया और केएल एक साथ थे।

इंग्लैंड दौरे पर साथ

इंग्लैंड दौरे पर साथ

रिपोर्ट के अनुसार आथिया को अपने पार्टनर के तौर पर केएल राहुल ने इंग्लैंड दौरे के लिए लिस्ट किया था। नियम के अनुसार भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपने पार्टनर को साथ ले जाने के लिए टीम मैनेजमेंट को पहले ही सूचित करना होता है। अथिया और केएल के बीच रिश्तों की खबर के बीच सुनील शेट्टी का भी ऐसा बयान सामने आया है जिससे अथियाऔर केएल के बीच रिश्ते को हवा मिल रही है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि अथियाइंग्लैंड में है, लेकिन वह अपने भाई अहान के साथ है। भाई-बहन वहां घूमने के लिए गए हैं, बाकी की जानकारी आप उनसे ले सकते हैं।

हाल ही में सामने आया था वीडियो

हाल ही में सामने आया था वीडियो

कुछ दिन पहले सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वह अहान और केएल राहुल के साथ जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बारे में सुनील शेट्टी ने कहा कि अहान और राहुल दोस्त हैं, मेरा मैसेज उन दोनों के लिए था, राहुल मेरे पसंदीदा क्रिकेटर्स में से एक है। बता दें कि आथिया और केएल राहुल एक चश्मे की कंपनी का प्रचार करते हैं और दोनो को एक साथ एड में देखा गया था।

दोनों साथ अच्छे दिखते हैं ना

दोनों साथ अच्छे दिखते हैं ना

जब सुनील शेट्टी से अथियाऔर केएल राहुल के बीच रिश्ते के बारे में पूछा गया तो सुनील शेट्टी ने कहा कि अच्छा हो कि इस बारे में आप उन्ही से पूछे। जहां तक विज्ञापन की बात है तो यह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और कंपनी ने उन दोनों को चुनने का फैसला लिया। मुझे लगता है कि दोनों एक साथ जबरदस्त दिखते हैं। दोनों अच्छे दिखने वाले कपल हैं ना। विज्ञापन के लिहाज से यह बेहद जबरदस्त है। मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि वो दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं, उस विज्ञापन में।

फिल्मी करियर

फिल्मी करियर

फिल्मों की बात करें तो सुनील शेट्टी को हाल ही में संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, महेश मांजरेकर भी हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी को तेलुगू फिल्म मोसागलु में भी देखा गया था। वहीं अथियाशेट्टी की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2019 में मोतीचूर के लड्डू फिल्म में देखा गया था। इसके बाद वह फुटबॉलर अफशान आशिक की बायोपिक होप सोलो में नजर आएंगी, फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+