पुलिस कर रही है सुनंदा के कमरे की सफाई करने वाले की तलाश, SIT करेगी जांच

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या का मामला अब उलझता जा रहा है। दिल्ली पुलिस के बयान के बाद अब मामला और उलझता जा रहा है। अब इस मामले की जांच एसआईटी के हवाले कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम मामले को सुलझाने के लिए हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है।

sunanda pushkar

दिल्ली पुलिस होटल के उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद उस कमरे को साफ की थी। उस शख्स की तलाश के लिए पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के कमरे में रुके लोगों के साथ भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

सफाई करने वाले की तलाश

दरअसल मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को इस बात का शक है कि सुनंदा की हत्या के बाद कमरे की सफाई किसी योजना के तहत की जा सकती है। ऐसे में एसआईटी उस शख्स से पूछताछ करना चाहती है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस रात सुनंदा की हत्या हुई थी उस रात पुलिस के पहुंचने के पहले कमरे की सफाई की गई थी।

शक के घेरे में शशि थरुर

वहीं एसआईटी की जांच में आने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की कथित हत्या मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने उन्हें और उनके एक घरेलू नौकर को फंसाने का प्रयास किया। गौरतलब है कि दिल्ली के एक होटल में कांग्रेस नेता शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+